
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंच पीएम मोदी ने लौहपुरुष को दी श्रद्धांजलि
चंडीगढ़ 31 अक्टूबर (विश्ववार्ता): सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी आज स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे और लौहपुरुष को श्रद्धांजलि दी। साथ ही वहां आयोजित परेड को भी पीएम मोदी ने सलामी दी। वहीं, गुजरात राज्य के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने गुजरात ब्रिज हादसे पर शोक व्यक्त किया। साथ ही पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।























