
चंडीगढ़ 13 फरवरी (विश्ववार्ता) चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. स्टंप्स तक इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत 33 और अक्षर पटेल 5 रन बनाकर नाबाद लौटे. आज का दिन रोहित शर्मा के नाम रहा. उन्होंने शानदार 161 रन बनाए. रोहित के करियर का ये सातवां शतक रहा. उन्होंने चौथी बार 150 से ज्यादा रन बनाए हैं. उन्हें अजिंक्य रहाणे का अच्छा साथ मिला. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. रहाणे ने 66 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से जैक लीच, मोईन अली ने 2-2 विकेट लिए. वहीं स्टोन और रूट के खाते में 1-1 विकेट आए.






















