
स्कूल संगठनों ने सीबीएसई के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाया, दी ये चेतावनी
चंडीगढ़, 10 अगस्त (विश्ववार्ता) स्कूल संगठनों ने सीबीएसई के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है, समय-समय पर सीबीएसई द्वारा थोपे जा रहे फैसलों से असंतुष्ट क्षेत्र के प्राईवेट स्कूलों ने चेताया है। सीबीएसई की इन नीतियों के खिलाफ माननीय उच्च न्यालय में याचिका दायर करेंगेउक्त बारे हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के स्कूल संगठनों ने दो टूक कह दिया कि यदि सीबीएसई ने स्कूल संचालकों पर मनमाने फैसले थोपने बंद नहीं किए तो एक साथ हजारों स्कूल मिलकर एग्जाम बोर्ड बदल लेंगे।
बुधवार को सेक्टर 27 स्थित चंडीगढ़ प्रैस कल्ब में आयोजित एक प्रैस वार्ता के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लगभग 3 हजार स्कूलों के प्रतिनिधियों ने साफ कर दिया कि सीबीएसई मात्र परीक्षा संचालन करने वाली ऐजेंसी है। वे बार-बार कह चुके हैं कि स्कूलों में नियम प्रदेश सरकार के लागू होंगें, फिर भी सप्ताह में सीबीएसई कोई न कोई आर्डर जारी कर प्राईवेट स्कूल प्रबंधकों को परेशानियों में डाल देते हैं।






















