
स्कूल मे मटके से पानी पीने पर टीचर द्वारा दलित मासूम बच्चे को जान से मारने के मामले मे आज डिप्टी सीएम पायलट पहुंचे परिवार से मिलने
कहा दलितों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर राज्य सरकार को बड़ा कदम उठाना चहिए
चंडीगढ, 17 अगस्त (विश्ववार्ता): राजस्थान के जालोर के सुराणा गांव के स्कूल में मटके से पानी पीने पर टीचर द्वारा दलित मासूम बच्चे को पीट पीटकर मौत के घाट उतारने के मामले मे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरते हुये कहा कि दलितों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर राज्य सरकार को बड़ा कदम उठाना चहिए. पायलट ने कहा की मृतक छात्र इंद्र के पिता कह रहे हैं कि परिवार के साथ पुलिस ने गलत व्यवहार किया था. एडीएम पर भी आरोप लगा रहे हैं. इस पर राज्य सरकार को तत्परता से कार्रवाई करनी चाहिए.
सचिन पायलट ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं पर हमें हमेशा के लिए अंकुश लगाना होगा. क्योंकि इस तरह की घटनाएं जब भी होती है तो देश-प्रदेश में दुख की भावना जेहन में आती है. बच्चे को टीचर ने इस तरह मारा कि उसकी मौत हो गई. इससे ज्यादा दुख की बात और क्या होगी? पायलट ने कहा कि दलित समाज को इससे हटकर हमें संदेश देना पड़ेगा. उनके जेहन में विश्वास जगाना होगा कि हम उनके साथ खड़े हैं.























