
स्कूल पर तिरंगा लगाते समय युवक की करंट लगने से मौत
मां का हो चुका है पहले ही देहांत अब बच्चो के सिर से उठा बाप का साया
चंडीगढ, 12 अगस्त (विश्ववार्ता): पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जगह जगह तिरंगा झंडे लगाये जा रहे है। वही हरियाणा के पानीपत मे बडा ही दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे एक युवक की झंडा लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई है। जानकारी अनुसार पानीपत के अंसल सुशांत सिटी स्थित किडजी स्कूल में तिरंगा झंडा लगाते समय बस ड्राइवर की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। तिरंगा लगाते समय लोहे की पाइप स्कूल के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गई, जिस वजह पाइप में करंट आ गया और हादसा हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में भिजवाया गया है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।






















