
स्कूल अध्यापक और प्रिंसिपल अब सिर्फ बच्चों को पढ़ाएंगे: हरपाल चीमा वित्तमंत्री
एक जुलाई से सूबे मे फ्री बिजली
कहा अगले पांच साल में 16 नए मेडिकल कॉलेज बनेंगे
चंडीगढ, 27 जून: ( विश्ववार्ता) पंजाब की भगवंत मान सरकार आज अपना पहला बजट पेश कर रही है। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि मुफ्त बिजली का वादा एक जुलाई से पूरा होगा। वित्तमंत्री ने कहा स्कूल अध्यापक और प्रिंसिपल अब सिर्फ बच्चों को पढ़ाएंगे। इसके लिए 123 करोड़ का बजट रखा गया है। बजट का एक एक पैसा लोगों पर खर्च होगा। अभी तक सरकार अंतरिम बजट पर चल रही थी। बजट पेपरलेस होगा। वित्तमंत्री ने कहा अगले पांच साल में 16 नए मेडिकल कॉलेज बनेंगे। स्कूल अध्यापक और प्रिंसिपल अब सिर्फ बच्चों को पढ़ाएंगे। इसके लिए 123 करोड़ का बजट रखा गया है।























