
स्कूलो मे वैक्सीनेशन को लेकर चंडीगढ प्रशासन हुआ सख्त
सरकारी स्कूलों में मई की इस तारिख से पढाया जायेगा ऑनलाइन
12 से 18 वर्ष के वैक्सीनेशन न करवाने वाले बच्चों की स्कूलों में एंट्री बंद
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्व वार्ता) देश मे कोरोना की चौथी लहर दस्तक दे चुकी है ट्राइसिटी मे पिछले 24 घंटो मे कोरोना के 32 नए मरीज मिले। जिस कारण चंडीगढ प्रशासन सख्त हो गया है। चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 4 मई से उन बच्चों को ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाया जाएगा, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के प्रेसीडेंट एचएस मामिक के मुताबिक, वैक्सीनेशन न लगवाने वाले बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास लगाने का कोई विचार नहीं है। अभी ऑनलाइन क्लास लगाएंगे तो आगे एग्जाम भी ऑनलाइन मोड में करवाने पड़ सकते हैं।
अगर चंडीगढ़ प्रशासन ने बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कह रखा है तो उनको टीका लगवाना चाहिए। वहीं 12 साल से छोटे बच्चों की सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि प्रशासन जैसे आदेश जारी करेगा, उसके हिसाब से देखा जाएगा।
चंडीगढ़ प्रशासन ने अभी 12 से 18 वर्ष के वैक्सीनेशन न करवाने वाले बच्चों की स्कूलों में एंट्री बंद करने का फैसला लिया है।























