
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के नये बॉस अब ये बने
सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई टॉप अफसरों को दिखाया बाहर का रास्ता
चंडीगढ, 28 अक्तूबर (विश्ववार्ता): सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को आखिरकार नया बॉस मिल ही गया. करीब छह महीने के फिल्मी ड्रामे के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण मंजूर कर लिया और कंपनी के नए चीफ इन चार्ज बन गए हैं. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर पर कंट्रोल के ठीक बाद ही मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई टॉप अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।





















