
सोनीपत में आज नहीं मिल रहा पेट्रोल-डीजल
सोनीपत में पंप पर लूट से दहशत में व्यापारी
कुल्हाड़ी गैंग का आतंक
शहर मे मचा हडकंप
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता) हरियाणा के सोनीपत में आज पंपों पर न तो पेट्रोल मिल रहा है और न ही डीजल। जिस कारण शहर मे हडकंप मच गया है, तेल न मिलने के कारण लोग गुस्से मे है। कई लोग अपने वाहनों को धक्के मारते हुए नजर आए और लोगों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ रही है। लोग तेल की आस में कई कई पंपों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कहीं भी लोगों को तेल नहीं मिला। बढ़ती लूट की वारदातों से परेशान पंप मालिक 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जल्द लुटेरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 28 अगस्त को पंप संचालक और कर्मचारी लघु सचिवालय में धरने पर बैठ जाएंगे। असल में पंपों पर कुल्हाड़ी गैंग लूटपाट कर रहा है। एंबुलेंस को छोड़ कर अन्य किसी भी वाहन को तेल नहीं मिल रहा है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...






















