
सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ दिल्ली में रेप का केस दर्ज
चंडीगढ, 28 जून: ( विश्ववार्ता)बडी खबर आ रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ दिल्ली में रेप का केस दर्ज हुआ है। पुलिस शिकायत के अनुसार माधवन पर शादी और नौकरी का झांसा देकर एक दलित महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली के उत्तम नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।






















