
सोनिया गांधी आज भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता) राहुल गांधी ने नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा अभियान में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी। वे 6 अक्टूबर को कर्नाटक के मंड्या में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगी। ऐसा लग रहा है कि पार्टी नेतृत्व अध्यक्ष चुनाव से दूरी बनाए हैं। वहीं, लंबे समय बाद सोनिया का इस तरह से पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ना नए संकेत दे रहा है। ऐसा लग रहा है मानों जैसे कांग्रेस यह बताना चाहती है कि उसका मिजाज अब बदल चुका है। वह, अब पूरी तरह से जनता से और उनके मुद्दों से जमीनी स्तर पर जुड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।





















