
चंडीगढ़, 25 अगस्त (विश्ववार्ता) सोनाली फोगाट मौत के मामले से जुडी बडी खबर सामने आ रही है कि सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान व उनके दोस्त सुखविंदर पर गोवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गोवा पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। सोनाली फोगाट के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी पूरी होने वाली है। पुलिस ने सोनाली के भाई की शिकायत पर केस में हत्या कि धारा जोड़ी है, जिसमें सोनाली के दो साथियों का नाम दर्ज किया गया है। हरियाणा के हिसार की रहने वाली फोगाट को संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें मंगलवार की सुबह नार्थ गोवा जिले के अंजुना में सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।























