सोनाली फोगाट का हुआ अंतिम संस्कार
यशोधरा के साथ चचेरे भाई ने अंतिम संस्कार की निभाईं रस्में
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता)भारतीय जनता पार्टी की नेता व टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट को आज अंतिम विदाई दी जा रही है। सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने मुखाग्नि दी. रात ढाई बजे सोनाली का शव हिसार पहुंचा था. सोनाली का अंतिम संस्कार ऋषि नगर श्मशान घाट किया गया। यशोधरा के साथ उसके चचेरे भाई ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। इससे पहले सोनाली की पार्थिव देह हिसार मोर्चरी से उनके ढूंढर फार्म पर लाई गई, जहां अंतिम संस्कार की रस्में निभाई गईं।