
सदन में जो कुछ हुआ वो सही नहीं था अपशब्द नहीं बोलने चाहिए थे-चंडीगढ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित
सॉलिट वेस्ट प्लांट मामले पर चंडीगढ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने प्रैस कॉफ्रैस मे कहे दो टूक
कहा कचरे का प्रोसेस करना, चंडीगढ़ की सबसे बड़ी समस्या
चंडीगढ़,12 जून (विश्ववार्ता) :पंजाब राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने आज डड्डू माजरा डंपिंग ग्राउंड को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान सभी पार्टियों को पार्षद मौजूद रहे। ऑल पार्टी बैठक के बाद पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने प्रेस कॉफ्रैस मे कहा कि काउंसलरों को बहस नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि सॉलिट वेस्ट प्लांट डड्डू माजरा ही लगेगा। डड्डू माजरा के अलावा किसी और की कोई जगह नहीं है।
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदन में जो कुछ हुआ वो सही नहीं था अपशब्द नहीं बोलने चाहिए थे। कुछ गलतफहमी थी पर फिर भी ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि सदन में डंपिंग ग्राउंड के प्रोसेसिंग प्लांट मुद्दे पर बहस होनी चाहिए थी। डंपिंग ग्राउंड में बड़े प्लांट की जरूरत है जैसा नागपुर में है। कचरे का प्रोसेस करना, चंडीगढ़ की सबसे बड़ी समस्या है।
उन्होंने कहा कि, नगर निगम में जब मैं गया था तो इस समस्या का समाधान की बात कर रहे हैं। यहां बड़ा प्लांट लगना चाइए। नागपुर मे निरी का हेडक़्वार्टर है। यह लगभग 500 करोड़ का प्रोजेक्ट है। नागपुर मे निरी की बड़ी उपलब्धियां है। गंगा नदी को साफ करने का काम निरी कर रही है। बनवारी लाल पुरोहित ने कहा की वो खुद तीन महीने बाद डडूमाजरा की साइट का निरीक्षण करेंगे। ग्रीन ट्रिब्यूनल हेवी पेनल्टी देगा वो कौन करेगा। डडूमाजरा की जगह कोई और जगह नहीं है। मैं विश्वास दिलाता हूं की निरी का काम बहुत अच्छा है वो चंडीगढ़ का जायजा लेकर गए हैं।























