
सैफ अली खान आज पूरे 51 सालों के हो चुके हैं। सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थे जिन्होंने एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से शादी की थी। माता-पिता में से सैफ ने मां शर्मिला का करियर चुना और इंडस्ट्री में आ गए। सैफ ने यश चोपड़ा की फिल्म परंपरा से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसके बाद एक्टर आशिक आवारा, पहचान और मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे है। सैफ का शुरुआती बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में रही है। आज जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें-





















