
सेवानिवृत्त इस जस्टिस को किया गया नियुक्त गुरुद्वारा निर्वाचन आयुक्त
चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववर्ता) सेवानिवृत्त जस्टिस एचएस भल्ला को गुरुद्वारा निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधक) अधिनियम 2014 (2014 का 22) की धारा 13 की उपधारा (1) अधीन मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राज्यपाल ने जस्टिस एचएस भल्ला को गुरुद्वारा निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया।





















