सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड
आयरलैंड को दी मात
चंडीगढ़ 4 नवंबर (विश्ववार्ता): ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में न्यूजीलैंड टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। शुक्रवार को न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन (61) के विस्फोटक अर्धशतक और लोकी फर्ग्यूसन (22/3) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में आयरलैंड को 35 रनों से मात दी। न्यूजीलैंड ने ग्रुप-1 मैच में आयरलैंड के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में आयरलैंड 150 रन ही बना सकी।