चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रविवार को अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। स्वर्ण मंदिर के सूचना केंद्र पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पदाधिकारियों ने पांडे को सम्मानित किया और सिख धर्म से जुड़ी किताबें, स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति और शॉल भेंट की।
सूचना केंद्र से रवाना होने से पहले आगंतुक पुस्तिका में पांडे ने लिखा, ‘‘स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने का सौभाग्य पाकर धन्य महसूस कर रहा हूं। मैंने ईश्वर से सेना के सभी जवानों के कल्याण और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।”