
सुप्रीम कोर्ट का बडा फैसला कहा वेश्यावृत्ति अपराध नहीं
पुलिस नहीं कर सकती परेशान
चंडीगढ, 27 मई (विश्व वार्ता) सेक्स वर्कर्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज एक अहम फैसला दिया है. SC ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को आदेश दिया है कि वे सेक्स वर्कर्स के काम में हस्तक्षेप नहीं करें सुप्रीम कोर्ट ने इसे प्रोफेशन मानते हुए कहा कि पुलिस को वयस्क और सहमति से इस पेशे में शामिल महिलाओं पर आपराधिक कार्रवाई नहीं करनी चाहिए. कहा कि सेक्स वर्कर्स भी कानून के तहत गरिमा और समान सुरक्षा के हकदार हैं. सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश सेक्स वर्कर्स के पुनर्वास को लेकर बनाये गये पैनल की सिफारिश पर दिये. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कोरोना के दौरान सेक्स वर्कर्स को आयी परेशानियों को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था.






















