
सूबे मे मौहल्ला क्लीनिकों को लेकर विपक्षी पार्टियां जनता के बीच फैला रही है झूठ: मलविंदर कंग
चंडीगढ, 28 जनवरी (विश्ववार्ता) जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सूबे मे आई तब से लगातार हर क्षेत्र मे कीर्तिमान स्थापित हो रहे है। आज आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मलविंदर कंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार जिन इमारतों को मोहल्ला क्लिनिक के लिए इस्तेमाल कर रही है उनको लेकर विपक्ष दल लोगों में झूठी अफवाह फैला रहें हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, चुनाव हार चुके अकाली और कांग्रेस नेताओं ने विधायक का स्टीकर भी अभी तक वापस नहीं किया है। करीब 90 पूर्व विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक विधायक के स्टीकर नहीं लौटाए हैं और इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेसियों के नाम हैं। बादल परिवार ने हमेशा धर्म के नाम पर लोगों से झूठ बोला है।























