
सूबे मे बदला मौसम का मिजाज, अमृतसर-लुधियाना समेत कई जिलों में झमाझम बरसे बादल
लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत
चंडीगढ़, 5 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब में मानसून दस्तक दे चुका है जिस कारण आज कई जिलों में सुबह झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को गरमी और उमस से राहत मिली। अमृतसर, लुधियाना और नवांशहर में हुई बरसात से पारे में गिरावट आ गई और मौसम सुहाना हो गया।
पंजाब के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को हुई बारिश से पारे में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे बीते कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक बुधवार से अगले चार दिन भी पंजाब में ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश पडऩे की संभावना है, इससे फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। खासतौर से मौसम विभाग ने छह, सात व आठ जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।























