
सूबे मे तहसीलदारो की हडताल अब और आगे बढी, रजिस्टियों का काम रुका
लोगो को हो रही है परेशानियां
पंजाब सरकार हड़ताली कर्मचारी और अधिकारियों पर हुई सख्त, नो वर्क नो पे लागू
चंडीगढ़, 7 जून (विश्ववार्ता) पंजाब मे राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के दो नायब तहसीलदारों को निलंबित कर दिए जाने के विरोध में पंजाब रेवेन्यू आफीसर्ज एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल को अब आठ जून तक बढ़ा दिया है। जिस कारण रजिस्ट्रियों का कामकाज रूक गया है और लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वही दूसरी तरफ राजस्व मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने कहा है कि तहसीलदार जायज मांग नहीं कर रहे हैं। उनकी हड़ताल से आमजन को परेशानियां हो रही हैं। ऐसे में सरकार ने सख्त फैसला लेते हुए हड़ताल पर गए कर्मचारियों और अधिकारियों को लेकर नो वर्क नो पे लागू करने का फैसला किया है।























