
बिंग ब्रेकिंग न्यूज:
सूबे में कार्यरत 36 हजार अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने को लेकर सब-कमेटी की पहली अहम बैठक आज
वित्त मंत्री हरपाल चीमा करेगें बैठक की अध्यक्षता
चंडीगढ़, 11 जुलाई ( विश्व वार्ता): पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने चुनावी वायदा कि 36 हजार अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है। आज कैबिनेट की सब-कमेटी की पहली बैठक वित्त मंत्री हरपाल चीमा की अध्यक्षता में होगी। बैठक में पर्सोनल विभाग से खाली पदों और वित्त विभाग से वेतन-भत्तों पर आने वाले खर्च का जायजा लिया जाएगा। कैबिनेट कमेटी की रिपोर्ट पर सरकार इस संबंध में आखिरी फैसला करेगी।























