
सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भारी मुठभेड जारी, एक जवान शहीद
चंडीगढ़, 22 अप्रैल (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है और चार जवान घायल हुए हैं। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ जारी है। ऐसा लग रहा है कि आतंकी घर में छिपे हुए हैं।






















