
इस वक्त की बडी खबर
सुप्रीम कोर्ट मे नवजोत सिद्धू के खिलाफ रोड रेज मामले में सुनवाई टली
पढि़ए अब कब होगी सुनवाई?
चंडीगढ़,3 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के खिलाफ रोड रेज मामले में सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने 25 फरवरी तक के लिए टल गई है। 1988 में सिद्धू के खिलाफ रोड रेज का मामला दर्ज किया गया था। समीक्षा याचिका पर आज सुनवाई होनी थी जिसे 25 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।























