
सुप्रीम कोर्ट मेे कैदियों के लिए वोटिंग के अधिकार की जनहित याचिका पर आज सुनवाई
चंडीगढ, 29 दिसंबर (विश्ववर्ता)सुप्रीम कोर्ट ने कैदियों के लिए मतदान के अधिकार की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र और चुनाव आयोग से जवाब मांगा था। जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा। बतां दे कि सुप्रीम कोर्ट ने वकील जोहेब हुसैन की दलीलों पर ध्यान देते हुए गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने वकील जोहेब हुसैन की दलीलों पर ध्यान दिया और गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया। बतां दे कि याचिका 2019 में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के छात्र आदित्य प्रसन्ना भट्टाचार्य द्वारा दायर की गई थी, जिसमें जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 62 (5) की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई थी।





















