सुप्रीम कोर्ट में संविधान पीठ की सुनवाइयों का आज से सीधा प्रसारण
चंडीगढ, 27 सिंतबर (विश्ववार्ता): सुप्रीम कोर्ट में संविधान पीठों में होने वाली सुनवाई का मंगलवार से सीधा प्रसारण होगा। आम जनता देश की सर्वोच्च अदालत में चल रही सुनवाई और दलीलों को घर बैठे देख पाएगी। यह पहला मौका होगा जब सुप्रीम कोर्ट में औपचारिक सुनवाई का सीधा प्रसारण होगा। सोमवार को कोर्ट ने सजीव प्रसारण के बारे में सुप्रीम कोर्ट के कापीराइट का मुद्दा उठाए जाने पर कहा कि जल्द ही कोर्ट का अपना प्लेटफार्म होगा। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल सजीव प्रसारण सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जाकर वेबकास्ट के जरिये उपलब्ध होगा।