
सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बडा फैसला
महिला को मौत के 18 साल बाद मिला न्याय
पटियाला के डॉक्टर को देने मुआवजे के तौर पर अब 25 लाख रुपये
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता) एक महिला को मौत के 18 साल बाद न्याय मिला हे। गॉल ब्लैडर से स्टोन निकालने के बाद महिला की मौत के 18 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने पटियाला के एक डॉक्टर को ‘चिकित्सीय लापरवाही’ के लिए दोषी ठहराते हुए परिवार के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे का आदेश दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला में प्रीत सर्जिकल सेंटर और मातृत्व अस्पताल चलाने वाले लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ गुरमीत सिंह को मुआवजे का भुगतान करने का आदेश दिया है. जानकारी के लिए बतां दे कि सेवक कॉलोनी, पटियाला के निवासी हरनेक सिंह ने बताया था कि उनकी पत्नी मंजीत कौर (47) को पेट में दर्द हुआ था और उन्हें गॉल ब्लैडर में पथरी का पता चला था. डॉ गुरमीत सिंह ने लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी की और रोगी के पेट में एक नली डाल दी. रोगी ने पेट में दर्द और खिंचाव की शिकायत की. जब डॉक्टर को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा होता है. लेकिन अगले दिन मरीज की हालत गंभीर हो गई.
शिकायत के मुताबिक “30 जुलाई 2004 को रात के करीब 9 बजे, डॉ गुरमीत सिंह ने मरीज को डीएमसीएच लुधियाना में ट्रांसफर करने और रोगी को डॉ अतुल मिश्रा के पास रेफर करने का फैसला किया, लेकिन डॉ गुरमीत सिंह ने रोगी के रिकॉर्ड और ऑपरेशन नोट देने से मना कर दिया. डीएमसीएच में डॉक्टरों को स्थिति के बारे में पर्याप्त रूप से समझाया गया था. डीएमसीएच के आंकलन के अनुसार, पिछली सर्जरी के दौरान पित्त नली और संभवत: आंत में भी आईट्रोजेनिक चोट का संदेह था. “2 अगस्त 2004 को, रोगी की हालत गंभीर हो गई और 11 अगस्त 2004 को उसकी मौत हो गई.























