
सुप्रीम कोर्ट को दो नए जज मिले
चंडीगढ, 9 मई (विश्व वार्ता) भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने आज न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति जमशेद बुरजोर परदीवाला को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई। दो नए जजों की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट 34 जजों की पूरी क्षमता से काम करेगा।























