
अनुसूचित जाति और जनजाति को प्रमोशन में आरक्षण के मानकों में हस्तक्षेप करने से इनकार
नई दिल्ली. 28 जनवरी (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को प्रमोशन में आरक्षण के मानकों में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्य SC और ST के कर्मचारियों को प्रमोशन में रिजर्वेशन देने से पहले क्वॉन्टेटिव डेटा जुटाने के लिए बाध्य है।






















