
छह बार की विश्व चैंपियन और 2012 लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम को प्री क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। महिला फ्लायवेट (48-51 किग्रा) स्पर्धा में उन्हें कोलंबियाई मुक्केबाज और 2016 रियो ओलंपिक की मेडलिस्ट इन्ग्रित वेलेंशिया ने 3-2 से हराया।



















