
इस वक्त की बडी खबर
सुनील जाखड के बयान ने पंजाब कांग्रेस मे मचाई खलबली
जाखड ने कहा मेरे हक में थे 42 विधायक
चंडीगढ़, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) ) पंजाब विधानसभा 2022 के लिए रण पूरी तरह से सूबे मे सज गया है। लेकिन आज पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ के आज एक बडे दावे ने पंजाब कांग्रेस में खलबली मचा दी है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि सितंबर 2021 में कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद कांग्रेस ने वोटिंग करवाई थी। जिसमें 79 विधायकों में से 42 उनके हक में थे।






















