
सुनील जाखड़ ने अपने विवादित बयान के लिए मांगी माफी!
चंडीगढ़, 21 अप्रैल (विश्ववार्ता) अपने विवादित बयान को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज वाराणसी के सिरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने दलित समुदाय के बारे में कभी कोई गलत टिप्पणी नहीं की। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनके बयान से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं.























