
सुनीता केजरीवाल दूसरी बार प्रेस में अपना बयान किया जारी
शराब घोटाले को लेकर इस तारिख को कोर्ट में सबूत देंगे केजरीवाल
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता)दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेस कर अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा। उन्होंने दावा किया कि शराब घोटाले का पैसा कहां गया, इसकी जानकारी सीएम केजरीवाल 28 मार्च को सबूत के साथ पेश करेंगे। बता दें, सुनीता केजरीवाल लगातार ईडी दफ्तर जाकर सीएम से मुलाकात करती हैं।
आगे कहा कि अरविंद जी ने मुझसे कहा कि इस शराब घोटाले की जांच में ईडी ने पिछले दो साल में 250 से ज्यादा छापेमारी की। अभी तक किसी भी छापेमारी में पैसा बरामद नहीं हुआ। आगे कहा कि इसका खुलासा वे 28 मार्च को अदालत में करेंगे। वे इसका सबूत भी देंगे।





















