
सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री
आज लेगें हिमाचल के नये सीएम पद की शपथ, ये बनेगे उपमुख्मंत्री
चंडीगढ़, 11 दिसंबर (विश्व वार्ता) हिमाचल प्रदेश के नये सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे। विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद सीएम पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री पद के लिए मुकेश अग्निहोत्री के नाम का एलान किया गया। शपथ ग्रहण समारोह 11 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे रिज मैदान शिमला में होगा। समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं।





















