सुखबीर सिंह बादल द्वारा हलका महलकलां के ऑब्जर्वरों की घोषणा
चंडीगढ़/01नवंबर(विश्व वार्ता): शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के जत्थेबंदक ढ़ांचे को सुचारू ढ़ंग से चलाने के लिए हलके की बूथ स्तर कमेटियां बनाने के लिए हलका महलकलां के ऑब्जर्वर लगाने का निर्णय किया है। सरदार बादल ने बताया कि स. गुरचेत सिंह बरगाड़ी, मास्टर हरबंस सिंह, स. तरनजीत सिंह दुग्गल तथा स. जसविंदर सिंह हलका महलकलां के ऑब्जर्वर होंगें।























