
सुखबीर बादल ने किया बडा ऐलान
कहा सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्वी से मजीठिया लड़ेंंगे चुनाव
चंडीगढ़ 27 जनवरी (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा किबिक्रमजीत सिंह मजीठिया पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू का अहंकार खत्म करने के लिए शिअद मजीठिया को उनके खिलाफ अपनाा उम्मीदवार बना रहा है। इसके साथ ही सुखबीर ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को लंबी विधानसभा सीट से शिअद प्रत्याशी बनाने का ऐलान भी किया।





















