
सुखबीर बादल एसआईटी के समक्ष पेश, पूछताछ जारी
बहबल कलां गोलीकांड को लेकर चंडीगढ़ में चल रही है जांच
चंडीगढ 6 सिंतबर ( विश्ववार्ता) अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस की एसआईटी के समक्ष पेश हुए हैं। वह चंडीगढ़ में अकाली दल कार्यालय से एसआईटी के सामने पेश हुए हैं। इस दौरान उनके साथ बिक्रम मजीठिया समेत दिग्गज अकाली नेता मौजूद थे। उससे बहबल कलां गोलीबारी मामले में पूछताछ की जा रही है। पंजाब पुलिस के आईजी नौनिहाल सिंह के नेतृत्व में एसआईटी उनसे पूछताछ कर रहा है। बहबल कलां फायरिंग के समय सुखबीर बादल पंजाब के उपमुख्यमंत्री थे। वह उस समय गृह विभाग भी संभाल रहे थे। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी. एसआईटी जानना चाहती है कि विरोध कर रहे सिखों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया?
गौरतलब है कि सुखबीर बादल को कोटकपुरा गोलीकांड में भी तलब किया गया है। वह 14 सितंबर को एडीजीपी लालकृष्ण यादव की अध्यक्षता वाली एसआईटी के समक्ष पेश होंगे। इस एसआईटी ने सुखबीर को 30 अगस्त को तलब किया था। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें समन नहीं मिला और वे हाईवे जाम के मामले में जीरा कोर्ट में पेश होने गए. जिसके बाद एसआईटी ने उन्हें 14 सितंबर को बुलाया है।























