
चंडीगढ़, (विश्ववार्ता): चंडीगढ़ व इसके आसपास के कई जिलों में देर रात हुई शुरू हुई झमाझम बारिश रविवार सुबह तक जारी रही। शहर मे एक ही रात में 80 मिली. मीटर बारिश से सुखना लेक ओवरफ्लो हो गई। जलस्तर इतना बढ़ गया कि तीन साल बाद सुखना लेक के फ्लड गेट खोलने पड़े।इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने फ्लड गेट खोलने से पहले लड्डू बांटे। इससे पहले सुखना के फ्लड गेट दस साल बाद 25 सितंबर 2018 को खोले गए थे। अब लेक वॉकिंग ट्रैक से देखने पर पानी बिल्कुल पास दिखने लगा है। सुखना लेक ट्राइसिटी की लाइफलाइन है। इसके कारण बलटाना पुलिस चौकी, खुड्डा लाहौरा और शहर के आइटी पार्क से सटे इलाकों में पानी भर गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी मानसून एक्टिव है और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा मंगलवार और बुधवार को तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 18 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ (BIG BREAKING) ਹੇਠ ਦਿੱਤੇ ਅਨੁਸਾਰ ਹਨ। ਪੂਰੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ...






















