सी.ए.आई. ने कपास उत्पादन 8 लाख कम कर 335.13 लाख गांठ रहने का अनुमान जताया
जैतो,11 अप्रैल( रघुनंदन पराशर )काटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी.ए.आई.) ने साल 2021-22 कपास उत्पादन सीज़न के लिए अपने ताजा अनुमान के अनुसार चालू सीजन के दौरान 335.13 लाख गांठ (होने का अनुमान जताया है। पिछले कपास उत्पादन अनुमान 343.13 लाख गांठ जताया गया था। सी.ए.आई.के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल भाई गणतरा के अनुसार पिछले अनुमान से कम रह सकता है। उन्होंने कहा कि दरअसल देश के कई राज्यों में इस साल उत्पादन में कमी आने का अनुमान जताया जा रहा है।इसे देखते हुए कॉटन एसोसिएशन ने अपने अनुमानों में कटौती की है। अब चालू सीजन के लिए कपास की फसल का अनुमान 8 लाख गांठ घटाकर 335.13 लाख गांठ कर दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भाई गणतरा ने कहा कि गुजरात, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक में उत्पादन में गिरावट की आशंका बन गई है। देश में कपास सीज़न साल 2020-21 के दौरान कुल उत्पादन 353 लाख गांठ रहा था। उन्होंने कहा कि ताजा अनुमान में
राज्यों में उत्पादन घटने का अनुमान
गुजरात में उत्पादन 88.99 लाख गांठ, तेलंगाना में 39.91 लाख गांठ, महाराष्ट्र में 83.50 लाख गांठ और कर्नाटक में 21 लाख गांठ कर दिया है।इस बीच, अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक कुल कपास की आपूर्ति 343.68 लाख गांठ होने का अनुमान है, जिसमें 262.68 लाख गांठ की आवक, 6 लाख गांठ का आयात और सीजन की शुरुआत में 75 लाख गांठ का शुरुआती स्टॉक शामिल है।इसके अलावा अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक 175 लाख गांठ कपास की खपत का अनुमान लगाया है, जबकि 31 मार्च, 2022 तक निर्यात 35 लाख गांठ है।मार्च 2022 के अंत में स्टॉक 133.68 लाख गांठ होने का अनुमान है, जिसमें कपड़ा मिलों के पास 75 लाख गांठें और शेष 58.68 लाख गांठ कपास निगम (सीसीआई), महाराष्ट्र फेडरेशन और अन्य (बहुराष्ट्रीय कंपनियों, व्यापारियों, जिनर्स, एमसीएक्स सहित) के पास हैं।कुल कपास आपूर्ति 425.13 लाख गांठ का अनुमान
सी.ए.आई. फसल समिति ने सीजन 2021-22 के अंत तक, यानी 30 सितंबर, 2022 तक कुल कपास की आपूर्ति 425.13 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया है, जो पहले के अनुमानित 433.13 लाख गांठ की तुलना में 8 लाख गांठ कम है। अध्यक्ष अतुल भाई गणतरा के अनुसार कपास की कुल आपूर्ति में 1 अक्टूबर, 2021 को कपास के मौसम की शुरुआत में 75 लाख गांठ का शुरुआती स्टॉक, सीजन के लिए फसल का अनुमान 335.13 लाख गांठ और सीजन के लिए 15 लाख गांठ का आयात अनुमानित है सीएआई द्वारा घरेलू खपत का अनुमान 340 लाख गांठ है, जो पहले के समान स्तर का अनुमान है, जबकि सीजन के लिए निर्यात 45 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया गया है।वहीं, सी.ए.आई. ने कैरी-ओवर स्टॉक को 48.13 लाख गांठ के पहले के अनुमान से घटाकर 40.13 लाख गांठ कर दिया है।























