
सीबीएसई ने परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की एलओसी जमा करने के जारी किये निर्देश
चंडीगढ़, 14 अगस्त (विश्ववार्ता) सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। इस श्रंखला में जहां बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में करवाने की घोषणा कर दी थी, वहीं अब परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की एलओसी जमा करने का निर्देश जारी कर दिया है।
सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के अनुसार सभी स्कूलों को 14 अगस्त से 13 सितंबर तक ऑनलाइन एलओसी भरने का समय दिया गया है। वहीं लेट फीस के साथ स्कूल 14 से 22 सितंबर तक एलओसी भर सकेंगे। बोर्ड ने स्कूलों को निर्धारित समय के अंदर ही आवश्यक विवरण अपलोड करने का निर्देश दिया है। वहीं, 10वीं और 12वीं में विषय बदलने के लिए विद्यार्थियों को 31 अगस्त तक क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन करना होगा। इसके बाद ही स्कूल विषय में बदलाव करेगा।























