
सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस किया जारी
‘ये क्या नौटंकी है मोदी जी’: मनीष सिसोदिया
चंडीगढ, 21 अगस्त (विश्ववार्ता) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है. मनीष सिसोदिया के अलावा अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ भी सीबीआई ने लुक आउट नोटिस जारी किया है.उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नोटिस पर ट्वीट करते हुए कहा कि आपकी सारी रेड फैल हो गई, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी?, मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा
आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी?
मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?— Manish Sisodia (@msisodia) August 21, 2022























