
सीटीयू कर्मचारियों का चंडीगढ सैक्टर 17 बस स्टैंड पर कर्मचारी वर्कर यूनियन का जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ़, 21 फरवरी (विश्व वार्ता) सीटीयू कर्मचारियों का चंडीगढ सैक्टर 17 बस स्टैंड पर आज जोरदार प्रदर्शन किया। पिछले 77 दिन से लगातार सीटीयू वर्कर यूनियन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कुछ कर्मचारी भूख हड़ताल पर भी वह बैठे हुए थे। इसके बावजूद चंडीगढ़ प्रशासन ने इनकी नहीं सुनी। इसी के चलते आज हाथों में काले झंडे पकड़ यह विरोध करते दिखे।






















