
सीटीईटी की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर
परीक्षा से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान, परीक्षार्थियों के लिए भी नियम हैं
ये होगा पेपर का पैटर्न, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 18 अगस्त (विश्ववार्ता) रविवार को यानि की 20 अगस्त को होने वाले सैंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट में शामिल होने वाले छात्रों को सीबीएसई द्वारा सीटैट के लिए बनाए नियमों के मुताबिक कैंडीडेटस को परीक्षा से कम से कम एक घंटे पहले सेंटर पहुंचना होगा ताकि वहां की औपचारिकताएं पूरी करने में समय लगने से उनका पेपर न निकल जाए। यही नहीं कैंडीडेटस को अपना एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो आईडी जरूर लेकर जाना होगा क्योंकि इसके बिना सैंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा। टैस्ट का आयोजन 20 अगस्त को करवाया जाएगा। वहीं आज यानी शुक्रवार को एग्जाम के एडमिट कार्ड रिलीज हो गए है।
परीक्षा वहीं देनी होगी जहां सेंटर अलॉट किया गया है
बता दें कि परीक्षा के प्री-एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जिसमें परीक्षार्थी को यह जानकारी मिल गई है कि उनका सेंटर कहां है। इसलिए वे अपनी यात्रा से पहले ही अन्य व्यवस्थाएं कर सकते हैं। सी.बी.एस.सी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों को उनकी पसंद के केंद्र आवंटित नहीं किए जा सकते हैं लेकिन तकनीकी कारणों से ऐसा हुआ है। ऐसे में इन्हें शहर का केंद्र देने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में कोई अनुरोध नहीं लिया जाएगा, परीक्षा आवंटित केंद्र पर ही देनी होगी।
परीक्षा से पहले बोर्ड ने कुछ नियम जारी किए हैं, जिनका परीक्षार्थियों को ध्यान रखना होगा। सीईटी देने वाले परीक्षार्थियों को सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए अपना चेहरा ढंककर केंद्र में प्रवेश करना होगा। परीक्षार्थी उसके साथ था। ष्टञ्जश्वञ्ज एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र, फेस मास्क, व्यक्तिगत हैंड सैनिटाइजर और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाएं।
यह एक ऑफलाइन परीक्षा है, जो पेन पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें 2 पेपर और बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2.30 घंटे है और कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।





















