
सीएम मान की अध्यक्षता मे पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज
कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
प्रदेश में निगम और पंचायत चुनाव पर हो सकता है फैसला
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यममंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की अहम बैठक 11 बजे पंजाब सिविल सचिवालय के कमेटी रूम में होगी जिसमे सूत्रो से खबर है कि कई अहम फैसलो पर मुहर लगने की संभावना है। बैठक में राज्य में गिरते भू जल स्तर को रोकने और गैर सिंचाई कामों के लिए चार्ज पॉलिसी को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके तहत उद्योगों व व्यापारिक कामों के लिए सस्ते दामों पर नहरी पानी मुहैया करवाया जाएगा। ताकि गिरते भू जल स्तर को रोका जा सकें। इस संबंधी एजेंडा मीटिंग में आ रहा है। इसी तरह जल संभाल नीति -2024 को मीटिंग में मंजूरी दी जा सकती है।
हालांकि सरकार की तरफ से बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, फिर भी माना जा रहा है कि सरकार प्रदेश में होने वाले निगम व पंचायत चुनाव को लेकर कोई फैसला ले सकती है, क्योंकि राज्य की पंचायतों का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इसके अलावा 26 जनवरी के कार्यक्रम के मद्देनजर सरकार लोकहित में नई योजनाओं के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे सकती है।























