
सीएम भगवंत मान ने पंजाबवासियो को दी लोहड़ी की बधाई
चंडीगढ, 13 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश- विदेश में रह रहे पंजाबियों को लोहड़ी के त्योहार की बधाई दी है।
सोशल मीडिया पर बधाई देते सी.एम. मान ने लिखा,”खुशियों के त्योहार लोहड़ी की सभी पंजाबियों को बहुत-बहुत बधाई…परमात्मा करें ये लोहड़ी सभी के घर खुशियों की सौगात लेकर आएं। समाज में फैली दरिद्रता रूपी बुराइयों का सफाया हो… लोहड़ी मुबारक।”
लोहड़ी का पर्व बेहद शुभ माना गया। यह हर साल जनवरी में मनाया जाता हैं। मकर संक्रांति के एक दिन पहले लोहड़ी मनाई जाती है। किसानों के लिए लोहड़ी का त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण है। लोग अपनी फसलों की भरपूर फसल के लिए सूर्य देव और अग्निदेव के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए इस दिन लोहड़ी की आग में मूंगफली और रेवड़ियां डालते हैं। इस दिन लोग अपने खेतों और मैदानों को खूबसूरत तरीके से सजाते हैं। इसके बाद वह लकड़ियों और उपालों की मदद से एक जगह आग लगाते हैं। फिर वह अपने दोस्तों को और परिवारों को इस दिन की बधाईयां देते हैं और आग की चारों और भागड़ा करते हैं।























