
सीएम चन्नी पर चौतरफा जुबानी हमले
पढिये मजीठिया और केजरीवाल क्या बोले
चंडीगढ़,4 फरवरी (विश्ववार्ता) रेत के अवैध खनन मामले में पैसों की कालाबाजारी को लेकर ईडी द्वारा भतीजे भूपिंदर सिंह हनी की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चौतरफा घिरे नजर आ रहे हैं विपक्षी नेता चन्नी पर हावी हो गए हैं इधर, अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने चन्नी पर जबरदस्त हमला बोला है
बिक्रम मजीठिया ने कहा कि, मैं पहले से ही कह रहा हूं कि ये कहानी 3 लोगों की है, चन्नी, हनी और मनी पहले मनी(पैसा) पकड़ा गया उसके बाद अब हनी पकड़ा गया और अब चन्नी की बारी है क्योंकि हनी की पहचान सिर्फ इतनी है कि वो चन्नी की साली का लडक़ा है भतीजा है भूपिंदर सिंह हनी के पास से जो पैसा बरामद हुआ है वह सब चन्नी का है।
उधर केजरीवाल ने कहा कि सीएम चन्नी 111 दिन में कमाल करके दिखा दिया, लोगों को भ्रष्टाचार करने में 4-5 साल लगते हैं और उन्होंने 111 दिन में ही इतना भ्रष्टाचार किया।






















