
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब में सियासी पारा चढ़ा
सीएम चन्नी का एक और नया अंदाज देखने को मिला
बुजुर्गो के साथ लगाई ताश की बाजी
चंडीगढ़,9 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मैदान पूरी तरह से सज गया है और सूबे की सियासत पूरी तरह से गर्मागई है। वही पंजाब सीएम चन्नी लगातार अलग अलग अंदाज मे वोटरो के बीच पहुंच रहे है। सीएम चन्नी का अलग अलग अंदाज और सादगी के सूबावासी कायल हो जाते है। आज सीएएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ पहुंचे, जहां सीएम चन्नी ने चौपाल में बैठकर ताश की बाजी लगाई गांवों के बुजुर्गो के साथ चुनावों को लेकर चर्चा की।























