
सीएम चन्नी का एक और अनोखा अंदाज
चुनाव प्रचार के दौरान क्रिकेट खेलते दिखे मुख्यमंत्री चन्नी
चंडीगढ़,9 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव का मैदान पूरी तरह सज गया है। सभी पार्टियों के उम्मीदवार जोरदार तरीके से प्रचार कर रहे हैं. कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुख्यमंत्री चन्नी को आज भदौर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान क्रिकेट खेलते देखा गया. इस बीच, उन्होंने कहा कि वे जनता दे बंदे हां और जनता विच ही रहंदे हां।























