
सीआईए स्टाफ की गुरदासपुर जिले मे बडी कार्रवाई
दो आरोपियों को हथियारो व हेरोइन सहित दबोचा
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के गुरदासपुर जिले मे आज सीआईए स्टाफ ने बडी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 10 ग्राम हैरोइन, एक पिस्टल, 32 बोर मैगजीन, 8 कारतूस, एक सिंगल बैरल, 12 बोर राइफल, एक कंप्यूटर कंडा और ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है।
जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज कपिल कौशल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो आरोपी शहर में नशा बेचने के लिए घूम रहे हैं। जिस पर सिटी पुलिस की सहायता से आरोपी राहुल कुमार उर्फ कट्टा तथा सोनू कुमार को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जब पुलिस अधिकारियों ने शक के आधार पर इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया तो आरोपी सोनू कुमार के जेब से प्लास्टिक के लिफाफे में 10 ग्राम हैरोइन और उसकी दब से 32 बोर मैगजीन वाली एक पिस्तौल तथा 8 कारतूस बरामद हुए हैं।























